-
Advertisement
Kangra के जोगीपुर गांव की महिला की कोरोना रिपोर्ट आई, जानने के लिए पढ़ें खबर
Last Updated on April 26, 2020 by Vishal Rana
कांगड़ा। जोगीपुर की 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आई है। रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद सिविल अस्पताल कांगड़ा (Kangra) प्रशासन ने राहत की सांस ली है। बता दें कि शनिवार देर रात कांगड़ा के निकटवर्ती गांव जोगीपुर से एक 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया था। परिजनों के अनुसार बुजुर्ग महिला को किडनी से संबंधित बीमारी है। वहीं, अस्पताल में मौजूद चिकित्सकों ने बुजुर्ग महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे 108 एंबुलेंस से डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज, अस्पताल टांडा रेफर कर दिया। लेकिन महिला ने 108 एंबुलेंस में ही दम तोड़ दिया। जिसके बाद टांडा मेडिकल कॉलेज ने महिला के कोरोना जांच के लिए सैंपल लिए गए थे।
ये भी पढ़ेंः कोरोना अपडेटः Himachal में आज जांच के लिए आए 176 सैंपल
सिविल अस्पताल कांगड़ा (Civil Hospital Kangra) को होल्ड पर रख लिया गया था। किसी भी डॉक्टर और अन्य मेडिकल स्टाफ को बाहर निकलने की इजाजत नहीं थी। महिला का शव भी टांडा में रखा गया था। रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद सिविल अस्पताल कांगड़ा के स्टाफ ने भी राहत की सांस ली है। वहीं, महिला का शव भी परिजनों को सौंपा जा रहा है।