-
Advertisement
कांगड़ा अस्पताल में जांचें सैंपल में से 55 पॉजिटिव, 198 को लगाया कोरोना टीका
Last Updated on May 13, 2021 by Sintu Kumar
कांगड़ा। सिविल अस्पताल कांगड़ा (Kangra Civil Hospital) में कोरोना (Corona) महामारी के दौरान डॉक्टर, स्टाफ नर्सें व अन्य स्टाफ लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं देने में जुटे हैं। वहीं, कोरोना सैंपल जांच और कोरोना वैक्सीनेशन (Corona Vaccination) में भी अपने ड्यूटी बखूबी निभा रहे हैं। सिविल अस्पताल कांगड़ा में आज लिए कोरोना सैंपल में 55 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। वहीं, 198 लोगों को कोरोना टीका लगाया गया है। अगर आज कोरोना सैंपल जांच के आंकड़े की बात करें तो सिविल अस्पताल शाहपुर में 76, सिविल अस्पताल कांगड़ा व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नूरपुर में 55-55, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तियारा व इच्छी में 44-44, मेडिकल कॉलेज टांडा में 33, सरी वार्ड (SARI Ward) में 26 व सिविल अस्पताल बैजनाथ में 15 लोग पॉजिटिव आए हैं।
यह भी पढ़ें: बिना पूर्व पंजीकरण 18+ को नहीं लगेगी कोविड वैक्सीन, सेशन भी खुद करना होगा बुक
वहीं, जोनल अस्पताल धर्मशाला में आज 123 लोगों को कोरोना टीका लगाया गया है। दूसरी तरफ सिविल अस्पताल कांगड़ा में 198 लोगों को कोरोना वैक्सीन दी गई है। सिविल अस्पताल कांगड़ा के चिकित्सक डॉ. आदित्य ने बताया कि आज अस्पताल मंे जांचें सैंपल में से 55 पॉजिटिव पाए गए हैं। साथ ही 198 लोगों को कोरोना वैक्सीन दी गई है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group