-
Advertisement
#HP_ Corona Update: आज रिकॉर्ड मामले, शिमला में 375 केस – 12 पॉजिटिव की गई जान
Last Updated on November 25, 2020 by saroj patrwal
शिमला। हिमाचल में आज भी रिकॉर्ड 948 कोरोना (Corona) पॉजिटिव के मामले आए हैं। वहीं, 463 कोरोना पॉजिटिव लोग ठीक हुए हैं। प्रदेश में आज 12 कोरोना पॉजिटिव की मौत हुई है। कुल आंकड़ा 35729 पहुंच गया है। अभी 7150 एक्टिव केस (Active Case) हैं। अब तक 27981 कोरोना पॉजिटिव ठीक हो चुके हैं। कोरोना डेथ का आंकड़ा 562 पहुंच गया है।
यह भी पढ़ें: बस में सवारियों के मास्क ना लगाने पर कंडक्टर जिम्मेदार, हो सकती है FIR- परमिट भी रद्द
किस जिला में कितने नए मामले और कितने हुए ठीक
शिमला जिला में सबसे अधिक 375 मामले आए हैं। मंडी में 175, कांगड़ा में 76, कुल्लू में 72, चंबा में 59, लाहुल स्पीति में 42, हमीरपुर में 41, बिलासपुर में 33, ऊना (Una) में 30, किन्नौर में 24, सिरमौर में 17 व सोलन (Solan) में चार मामले आए हैं। शिमला के 195, मंडी (Mandi) के 147, कुल्लू के 38, ऊना के 29, कांगड़ा के 20, सोलन के 12, बिलासपुर के 9, हमीरपुर के 6, सिरमौर के 5 व चंबा के दो कोरोना पॉजिटिव ठीक हुए हैं।
यह भी पढ़ें: #HPBose: बोर्ड के दो कर्मी Corona पॉजिटिव, परीक्षा केंद्रों में तैनात स्टाफ का भी होगा टेस्ट
हिमाचलमें आज कोरोना मृत्यु की डिटेल
कांगड़ा में पांच, शिमला व हमीरपुर में तीन-तीन व कुल्लू में एक की मृत्यु हुई है। इसमें 11 पुरूषों और एक महिला ने दम तोड़ा है। कांगड़ा जिला में 74, 84, 53, 54 व 68 वर्षीय व्यक्ति की जान गई है। शिमला में 58, 39 वर्षीय पुरुष और 77 वर्षीय महिला ने दम तोड़ा है। हमीरपुरमें 45, 66, 84 और कुल्लू में 74 वर्षीय व्यक्ति की मृत्यु हुई है। कांगड़ा (Kangra) जिला में पालमपुर निवासी 53 वर्षीय व्यक्ति की जान गई है। व्यक्ति को कल मेडिकल कॉलेज टांडा में भर्ती करवाया गया था। आज सुबह तीन बजे व्यक्ति ने अंतिम सांस ली। खनियारा धर्मशाला के 54 वर्षीय व्यक्ति की भी मृत्यु हुई है। व्यक्ति को नेरचौक मंडी में 21 नवंबर को दाखिल किया गया था। आज सुबह साढ़े नौ बजे के करीब व्यक्ति ने अंतिम सांस ली। नूरपुर के 74 साल के व्यक्ति की मौत हुई है। व्यक्ति को 22 नवंबर को मेडिकल कॉलेज टांडा (Medical College Tanda) में भर्ती करवाया गया था। 23 नवंबर को व्यक्ति ने अंतिम सांस ली। कांगड़ा तहसील के एक गांव के 84 वर्षीय व्यक्ति ने भी दम तोड़ा है। व्यक्ति को 21 नवंबर को टांडा में भर्ती करवाया गया था। आज सुबह करीब तीन बजे व्यक्ति की मृत्यु हो गई। चलौर तहसील इंदौरा के 42 वर्षीय व्यक्ति की भी जान गई है। व्यक्ति को 18 नवंबर को टांडा में भर्ती करवाया गया था। व्यक्ति पठानकोट में पॉजिटिव आया था। पिछले कल व्यक्ति ने अंतिम सांस ली।
यह भी पढ़ें: #Corona रोकथाम को हिम सुरक्षा योजना, बनाई आठ हजार टीमें; घर-घर जाकर करेंगी Test
हिमाचलमें आज 5158 सैंपल में से 3778 नेगेटिव, 593 पॉजिटिव
हिमाचल में आज कोरोना के 5158 सैंपल जांच को आए हैं। इनमें से 3738 नेगेटिव (Negtive) रहे हैं। 787 की रिपोर्ट का इंतजार है। आज के सैंपल से 593 पॉजिटिव केस हैं। बाकी पेंडिंग सैंपल से हैं। पिछले कल के दो सैंपल की रिपोर्ट भी अभी पेंडिंग है। प्रदेश में अब तक 4 लाख 97 हजार 066 सैंपल जांच को लिए जा चुके हैं। इनमें से 4 लाख 60 हजार 548 नेगेटिव रहे हैं। 35729 ही पॉजिटिव आए हैं। 789 की रिपोर्ट का इंतजार है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group