-
Advertisement
Himachal में #Corona के 73 मामले और 126 ठीक- अब तक तीन की गई जान
Last Updated on October 26, 2020 by Vishal Rana
शिमला। हिमाचल में आज अब तक कोरोना (#Corona) के 73 मामले सामने आए हैं। इसमें शिमला में 28, कांगड़ा में 25, बिलासपुर और सोलन में 6-6, ऊना में 4, चंबा व किन्नौर में दो-दो मामले आए हैं। आज अब तक 126 कोरोना पॉजिटिव ठीक हुए हैं। इसमें कांगड़ा में 37, शिमला में 24, बिलासपुर में 20, चंबा में 14, ऊना में 13, सोलन में 10, सिरमौर में आठ ठीक हुए हैं। आज तीन कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive) की जान गई है। इसमें शिमला में दो और चंबा में एक की मृत्यु हुई है। हिमाचल में कुल आंकड़ा 20442 पहुंच गया है। अभी 2433 एक्टिव केस (Active Case) हैं। अब तक 17698 ठीक हो चुके हैं। कोरोना मृत्यु का आंकड़ा 288 है। अभी रिकवरी रेट 86.57 फीसदी है।
757 सैंपल में से 343 नेगेटिव
हिमाचल में आज अब तक कोरोना के 757 सैंपल (Corona Sample) आए हैं। इनमें से 343 नेगेटिव पाए गए हैं। 407 की रिपोर्ट का इंतजार है। आज के सैंपल में से 7 पॉजिटिव मामले हैं। पिछले कल के 25 सैंपल की रिपोर्ट (Report) भी अभी आनी बाकी है। प्रदेश में अब तक 3 लाख 69 हजार 108 सैंपल जांच को आए हैं। इनमें से 3 लाख 48 हजार 254 नेगेटिव पाए गए हैं।
यह भी पढ़ें: #Corona से जंग जीत काम पर लौटे Jai Ram, पहले ही दिन वर्किंग मोड में
जिला ऊना में कोरोना पॉजिटिव के 04 मामले आए हैं। आज कोविड जांच के लिए टांडा मेडिकल कॉलेज भेजे गए 40 सैंपल में से 01 पॉजिटिव और 39 सैंपल नेगेटिव पाए गए हैं। गगरेट उपमंडल के कलोह से 24 वर्षीय युवक संक्रमित पाया गया है। वहीं आज जिला में रैपिड एंटीजेन में 66 सैंपल की जांच हुई, जिसमें 3 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। गगरेट से 55 वर्षीय पुरुष और गगरेट के शिवबाड़ी से 35 वर्षीय युवक भी संक्रमण की चपेट में आए हैं। हरोली उपमंडल के ईसपुर से 52 वर्षीय महिला की रिपोर्ट भी पॉजिटिव पाई गई है।