-
Advertisement
Corona Update: आज जांच को आए 600 सैंपल, जानें कितने हुए नेगेटिव
Last Updated on May 6, 2020 by Vishal Rana
शिमला। हिमाचल (Himachal Pradesh) में आज तीसरे दिन लगातार तीसरा कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive) मामला सामने आया है। आज जिला कांगड़ा के साथ लगते जमानाबाद में एक युवक कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। यह युवक दिल्ली से लौटा था। यह जानकारी आज अतिरिक्त मुख्य सचिव स्वास्थ्य आरडी धीमान ने दी है। उन्होंने बताया कि आज प्रदेश भर में 600 लोगों के सैंपल जांच के लिए लिए गए थे। जिसमें 212 सैंपल की जांच रिपोर्ट नेगेटिव पाई गई है।
यह भी पढ़ें: गगरेट से Jammu गया युवक निकला Covid-19 पॉजिटिव, कॉन्टैक्ट हिस्ट्री तैयार करने में जुटा प्रशासन
उन्होंने बताया कि आज कांगड़ा में कोरोना पॉजिटिव मामला सामने आने के बाद प्रदेश में इस समय कुल 43 लोगों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव पाई जा चुकी है। उन्होंने बताया कि अब तक हिमाचल में 8491 सैंपल जांच के लिए लिए जा चुके हैं जिसमें 8055 की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। इसके अलावा अब तक 16936 लोग निगरानी पर रखें जा चुके हैं। इसमें 6912 लोग 28 दिन का निगरानी पीरियड पूरा कर चुके हैं। 10024 अभी निगरानी में हैं।