-
Advertisement
कोरोना : दिल्ली AIIMS में 15 अन्य मरीजों में हुई वायरस की पुष्टि
Last Updated on March 4, 2020 by Vishal Rana
नई दिल्ली। इटली (Italy) से दिल्ली (Delhi) आए 15 टूरिस्ट्स में कोरोना वायरस का टेस्ट पॉजिटिव पाया गया है। जिस समय ये लोग इटली से भारत आए थे इन्हें अलग कर दिया गया था। दिल्ली आने पर उनके सैंपल टेस्ट के लिए भेजे गए तो सभी में कोरोना वायरस (Corona Virus) की पुष्टि हुई। फिलहाल इन सभी मरीजों को ITBP कैंप में आइसोलेशन पर रखा गया है।
यह भी पढ़ें: आग की चपेट में आने से झुलसे युवक ने PGI में तोड़ा दम
दिल्ली के अलावा अब महाराष्ट्र (Mahrashatra) में भी कोरोना वायरस से संक्रमित 6 संदिग्ध मिले हैं। इन 6 में से 2 संदिग्धों को पुणे और बाकी 4 को मुंबई (Mumbai) में निगरानी पर रखा गया है। इनमें से एक संदिग्ध चंद्रपुर जिले के वरोरा गांव का रहने वाला बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, ये संदिग्ध हाल ही में इटली से लौटा था। फिलहाल वह भी डॉक्टरों (Doctors) की निगरानी में है। उधर, कोराना वायरस के लिए नोएडा में स्कूली बच्चों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। लेकिन इन बच्चों को निगरानी में रखा गया है। गौर हो, ये सभी बच्चे दिल्ली के शख्स जिसमें कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है उसके घर बर्थडे पार्टी में गए थे। ऐसे में सभी बच्चों और उनके अभिवावकों में खौफ था।