-
Advertisement
चंडीगढ़ : महिला में Coronavirus की पुष्टि, भारत में कुल 175 मामले
Last Updated on March 19, 2020 by Deepak
चंडीगढ़। पंजाब के चंडीगढ़ (Chandigarh)में एक महिला में कोरोना वायरस (Coronavirus)की पुष्टि हुई है। महिला रविवार को ब्रिटेन से लौटी थी। बुधवार रात उसमें कोरोना की पुष्टि हुई। इस के साथ ही भारत में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या 175 पहुंच गई है। बता दें, पंजाब (Punjab)में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 2 हो गई है।
यह भी पढ़ें: कोरोना वायरस के बढ़ते खौफ के बीच Mask, Hand Sanitizer आवश्यक वस्तु घोषित
बता दें, कोरोना वायरस से संक्रमित यह महिला ब्रिटेन (Britain) की यात्रा कर हाल ही में भारत लौटीं थी। 23 वर्षीय महिला को बुखार और सर्दी के लक्षण सामने आने के बाद सरकारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां जांच के लिए उसके सैंपल लिए गए और रिपोर्ट पॉजिटिव आई। -पंजाब के अलावा महाराष्ट्र में गुरूवार को भी कोरोना वायरस के 2 ताजा मामले सामने आए हैं। बता दें, महाराष्ट्र में कोरोना वायरस से संक्रमित सबसे ज्यादा मामले हैं। यहां 49 लोगों में कोरोना वायरस की पुष्टि हो चुकी है। देश में कोरोना वायरस के चलते फैली दहशत को देखते हुए पीएम नरेंद्र मोदी आज शाम 8 बजे देश को संबोधित करेंगे।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group