-
Advertisement
Corona इन India: 200 के पार हुआ मौत का आंकड़ा, मामलों की संख्या 6,761
नई दिल्ली। भारत (India) में कोरोना वायरस (Coronavirus) का कहर जारी है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी शुक्रवार शाम 5 बजे तक के आंकड़ों के अनुसार, भारत में कोरोना वायरस संक्रमण का आंकड़ा 6,761 हो गया है। इसके साथ ही देश में इस वायरस से अब तक 206 लोगों की मौत हुई है। वहीं, 516 लोग ठीक/डिस्चार्ज/माइग्रेट हुए हैं जबकि 6,039 मामले अब भी सक्रिय हैं। वहीं, पिछले 24 घंटे में कोरोना के 896 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 37 लोगों को इस वायरस की वजह से अपनी जान गंवानी पड़ी है।
मंत्रायल की तरफ से आगे जानकारी देते हुए बताया गया कि महाराष्ट्र में सबसे अधिक 97 मौतें हुई हैं और वहीं, गुजरात में संक्रमण के चलते 17 लोगों की जान गई है। देश के 27 राज्य और सभी केंद्र शासित प्रदेशों में से कोरोना वायरस संक्रमण के सबसे अधिक मामले 1,364 महाराष्ट्र से ही आए हैं। इसके बाद 898 मामलों के साथ दिल्ली दूसरे, जबकि 834 मामलों के साथ तमिलनाडु तीसरे स्थान पर है। स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने इस विषय पर जानकारी देते हुए आगे बताया कि कल, हमने 16,002 टेस्ट किए जिनमें से केवल 0.2% मामले पॉजिटिव पाए गए हैं। गौरतलब है कि भारत में कोरोनावायरस की रोकथाम के मद्देनजर केंद्र सरकार द्वारा 24 मार्च की मध्यरात्रि से 21 दिनों का राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन घोषित किया गया है।
