-
Advertisement
Coronavirus: भारत में एक और मौत, अब तक 605 कन्फर्म केस मिले
Last Updated on March 25, 2020 by
नई दिल्ली। देश में कोरोावायरस (Coronavirus) से एक और मौत हो गई है।मध्य प्रदेश में पहली मौत हुई है। इंदौर में 60 साल के एक शख्स ने दम तोड़ा है। इस मौत को जोड़कर देश में अब तक 12 लोगों की जान इस महामारी से जा चुकी है। कोरोना से सबसे अधिक महाराष्ट्र और केरल प्रभावित हैं। महाराष्ट्र में 112 और केरल में 105 केस सामने आए हैं।
कोरोना के बढ़ते केसों को देखते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने 21 दिन के लॉकडाउन का ऐलान किया है। यह लॉकडाउन आज से लागू हो गया है और 14 अप्रैल तक चलेगा। दफ्तर, बाजार, सार्वजनिक परिवहन सबकुछ बंद है। पीएम ने साफ कहा है कि इन 21 दिनों तक इस देश में कोई भी अपने घर से बाहर कदम नहीं रखेगा। केवल जीवनरक्षक सेवाएं ही इस दौरान जारी रहेंगी। मध्य प्रदेश में कोरोना के पांच नए मामले सामने आए हैं। इंदौर में 4 और उज्जैन में 1 पॉजिटिव केस मिला है। राज्य में कोरोना मरीजों की संख्या 14 हो गई है। देशभर में मरीजों की संख्या बढ़कर 565 हो गई है।