-
Advertisement
Corona Live: भारत में 551 पहुंचा आंकड़ा, टोक्यो ओलिंपिक 1 साल के लिए टाला गया
Last Updated on March 24, 2020 by
नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस (Corona Virus) संक्रमण के मामलों में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।अबतक देश में 551 लोग कोरोना के पॉजिटिव पाए गए हैं। इसमें से 10 लोगों की मौत हो चुकी है। कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित महाराष्ट्र और केरल है। महाराष्ट्र में अब तक 107 और केरल में 95 केस सामने आए हैं। कोरोना की वजह से 30 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में लॉकडाउन लागू कर दिया गया है। 135 करोड़ लोगों का देश को लॉकडाउन किया जा रहा है। 548 जिलों को लॉकडाउन किया गया है।
-टोक्यो ओलिंपिक 1 साल के लिए टाल दिए गए हैं। जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे और अंतरराष्ट्रीय ओलिंपिक संघ के अध्यक्ष थॉमक बाक के बीच मंगलवार को हुई बातचीत के बाद गेम्स को टालने पर सहमति बनी। अब यह खेल 2021 की गर्मियों में होंगे। आईओसी पर लगातार खेलों को टालने का दबाव बढ़ रहा था। यह गेम्स इस साल 24 जुलाई से 9 अगस्त के बीच होने थे।
– कोरोना वायरस के कारण उत्तराखंड में चारधाम यात्रा मार्ग का काम बंद कर दिया गया है। चारधाम यात्रा अप्रैल में शुरू होने वाली थी। इसके मद्देनजर मार्ग को ठीक करने का काम चल रहा था।
– महाराष्ट्र में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 100 को पार कर गया है। अब तक 101 पॉजिटिव के सामने आए हैं।