-
Advertisement
Covid-19: एक लाख 70 हजार से अधिक मौत, 24 घंटे में US में 1,997 लोगों ने गंवाई जान
Last Updated on April 21, 2020 by
नई दिल्ली। चीन के वुहान से उपजे कोरोना वायरस (Coronavirus) का कहर पूरी दुनिया में जारी है। इस जानलेवा ,महामारी ने दुनिया भर के 180 से अधिक देशों को अपनी चपेट में रखा है। अब तक मिली अपडेट के मुताबिक़ दुनिया भर के करीब 24 लाख 80 हजार लोग इस गंभीर बीमारी से संक्रमित पाए गए गए हैं। वहीं दुनिया भर के क़रीब 1 लाख 70 हजार से अधिक लोगों की इस गंभीर बीमारी से मौत हो गई है। कोरोना प्रभावित देशों की सूची में अमेरिका (US) पहले स्थान पर है। पिछले 24 घंटे में अमेरिका में 1,997 लोगों की जान जा चुकी है। यहां मौत का आंकड़ा 40 हजार के पार चला गया है।
कोरोना से अमेरिका के बाद इटली, स्पेन, फ्रांस और ब्रिटेन में सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। फ्रांस (France) में कोरोना महामारी से पीड़ित लोगों का आंकड़ा तेजी से बढ़ता जा रहा है। वहां इस बीमारी की चपेट में 1 लाख 54 हजार से ज्यादा लोग हैं। फ्रांस में कोविड-19 से अब तक 20 हजार 292 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं ब्रिटेन (UK) में सोमवार को कोरोना से 449 लोगों की मौत हो गई। ब्रिटेन में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर अब 16,509 हो गई है। इसके अलावा चीन (China) में रविवार तक विदेशों से आए संक्रमित लोगों के देश में कुल 1,583 इतने मामले सामने आ चुके हैं जिनमें से 841 का उपचार चल रहा है और 43 लोगों की हालत गंभीर है।
यहां जानें किस देश में कितने लोगों ने गंवाई जान
अमेरिका – 40,661
इटली – 23,660
स्पेन – 20,453
फ्रांस – 19,718
ब्रिटेन – 16,060
बेल्जियम – 5,683
ईरान – 5,118
जर्मनी – 4,642
चीन – 4,632
नीदरलैंड – 3,684
ब्राजील – 2,462
तुर्की – 2,017
स्वीडन – 1,540
स्विट्जरलैंड – 1,393
पुर्तगाल – 714
मेक्सिको – 686
आयरलैंड – 610
इंडोनेशिया – 582
भारत – 547