- Advertisement -
जयपुर। राजस्थान के झुंझनू में एक प्रेमी युगल ने जहर खाकर खुदकुशी कर ली। बताया जा रहा है कि वे दोनों शादी करना चाहते थे, मगर दोनों के परिजन इस रिश्ते के खिलाफ थे। इसी बात से खफा होकर उन दोनों ने ये खौफनाक कदम उठाया। हालांकि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। जानकारी के अनुसार मामला सूरजगढ़ थाना क्षेत्र के कलोठ कलां गांव का है। यहां का रहने वाला एक युवक विजय गांव की युवती सुदेश के साथ अचानक लापता हो गया।
नाबालिग सुदेश के पिता पप्पू घानक ने सूरजगढ़ थाने में पड़ोसी युवक विजय मेघवाल के खिलाफ नाबालिक लड़की को बहला-फुसला कर भगा ले जाने का मामला दर्ज करवाया तभी से दोनों की तलाश की जा रही थी। बुधवार देर रात परिजनों को सूचना मिली कि विजय और सुदेश ने चिड़ावा पंचायत समिति के पास सल्फास की गोलियां खा ली हैं। इसके तुरंत बाद दोनों को अस्पताल लाया गया, जहां लड़की की मौत हो गई। विजय की गंभीर हालत होने पर उसे जयपुर रैफर किया गया लेकिन इसी दौरान विजय ने भी दम तोड़ दिया।
पुलिस का कहना है कि दोनों ने किन परिस्थितियों में जहर खाया है, इसकी जांच की जाएगी। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि विजय और सुदेश अलग-अलग जाति के थे। इसी कारण दोनों परिवारों में बात नहीं बनी। दोनों के परिवार वाले विरोध कर रहे थे। लड़की की उम्र करीब 15 साल औऱ लड़के की उम्र करीब 22 साल थी। परिजनों के विरोध के कारण ही दोनों घर से लापता हुए थे।
- Advertisement -