- Advertisement -
Couple: नई दिल्ली। दिल्ली के एक होटल में नाबालिग व एमबीबीएस की छात्रा की लाशें मिलने से दहशत का माहौल है। दोनों लाशें पंखे से लटकी हुर्इ मिलीं और बताया जा रहा है कि प्रेम-प्रसंग को चलते दोनों ने आत्महत्या की है। लड़की एमबीबीएस की छात्रा थी वहीं लड़का 12वीं का छात्र था। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को इसकी सूचित कर दिया और आत्महत्या का मामला मानते हुए जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार कपल ने दिल्ली के द्वारका स्थित एक होटल में दोपहर को कमरा लिया था। रूम सर्विस के लिए कई बार उनके कमरे की बेल बजाई, लेकिन कोई अंदर के कोर्इ जवाब नहीं आया। इससे होटल कर्मियों को गलत होने की आशंका हुई, होटल को मैनेजर ने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दरवाजा खुलवाया तो अंदर दोनों की लाशें पंखे से लटकी हुई थी। पुलिस ने दोनों के आईडी कार्ड चेक किए और इसके बाद मृतकों के परिजनों को सूचित किया। बाद में पता चला कि लड़का 12वीं का छात्र था और नाबालिग था, वह घर से ट्यूशन पढ़ने की बहाने निकला था। जबकि लड़की एमबीबीएस फर्स्ट ईयर की छात्रा थी। पुलिस का कहना है कि दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग चल रहा था, लिहाजा पुलिस ने इसे आत्महत्या का मामला मानते हुए जांच शुरू कर दी है।
- Advertisement -