- Advertisement -
ऊना। उपमंडल अंब के तहत दियाड़ा में एक कार पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार में सवार दंपति घायल हुए हैं। दोनों को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने भी मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।जानकारी के मुताबिक धर्मशाला निवासी भरत भूषण अपनी पत्नी सपना देवी के साथ ऑल्टो कार (एचपी 39 7834) में सवार होकर दियाड़ा के समीप से गुजर रहा था। इसी दौरान कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई।
हादसे में कार सवार भरत भूषण और सपना देवी गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से क्षेत्रीय अस्तपाल ऊना में भर्ती करवाया गया, जहां पर दोनों का उपचार जारी है। डीएसपी अंब मनोज जंबाल ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने मामले को लेकर जांच शुरू कर दी है।
- Advertisement -