मगरमच्छ के हमले में कटी बाजू, फिर भी रचाई शादी
Update: Thursday, May 10, 2018 @ 11:40 AM
हरारे (जिम्बाब्वे)। हमारे जीवन में कई बार ऐसे हादसे हो जाते हैं जिनकी किसी ने कल्पना तक नहीं की होती। जीवन हंसी खुशी से कट रहा होता है और अनहोनी हो जाती है। कुछ ऐसा ही हुआ फॉक्स और उसकी मंगेतर जेनेले के साथ। दोनों शादी करने वाले थे कि अचानक एक दिन दिल दहलाने वाला हादसा हो गया, लेकिन दोनों ने एक-दूसरे का साथ नहीं छोड़ा।
अफ्रीकी महाद्वीप के दक्षिण में जिम्बाब्वे और जांबिया की सीमा पर स्थित विक्टोरिया फॉल का नाम तो आप ने सुना ही होगा। यह अपनी खूबसूरती और वन्य प्राणी जीवन के लिए पूरी दुनिया में जाना जाता है। इसका साथ जांबेजी अफ्रीका की सबसे लंबी नदी है। लोग यहां जाकर और जाम्बेजी नदी में बोटिंग करके खुश होते हैं, पर यही जगह फॉक्स और उसकी मंगेतर जेनेले के लिए भयानक अनुभव बन कर रह गई।

फॉक्स और जेनेले यहां जांबेजी नदी में नौका विहार करते हुए अपने भविष्य के लिए सुनहरे सपने बुन रहे थे कि अचानक एक मगरमच्छ ने उन पर हमला कर दिया।
इस हमले में जेनेले की जान तो बच गई पर उसकी दाहिनी बांह चली गई इतना ही नहीं बाईं बांह में भी काफी गहरे जख्म आए। दोनों इस अनहोनी से घबराए पर एक-दूसरे का साथ निभाने की कसम खाई थी।

इस घटना के पांच दिन बाद दोनों ने अस्पताल में ही शादी कर ली। हालांकि मगमच्छ के हमले के बाद एक हफ्ता उनका बेहद परेशानी और तकलीफ में गुजरा, पर इसी की वजह से वे एक-दूसरे के और करीब आ गए।
तय जगह पर शादी हुई। इसके बाद दोनों इंग्लैड में सेटल होने की योजना बना रहे हैं। उसके बाद वे हनीमून प्लान करेंगे।