- Advertisement -
court case: मुंबई। राइटर चेतन भगत पर बंगलुरु की राइटर अनविता वाजपेयी ने साहित्य चोरी का आरोप लगाया है। अनविता ने भगत की किताब ‘ Odds and Ends‘ को लेकर आरोप लगाए हैं। इसके चलते उन्होंने बंगलुरु कोर्ट में याचिका दायर की थी। कोर्ट ने लेखिका और शोधकर्ता अनविता वाजपेयी की याचिका पर एक्शन लेते हुए चेतन के नॉवेल की बिक्री पर एक जून तक रोक लगा है।
अनविता का आरोप है कि चेतन का नॉवेल उनकी किताब ‘Odds and Ends‘ की एक शॉर्ट स्टोरी से बिलकुल मिलता-जुलता है। अनविता की यह किताब साल 2014 में छपी थी और चेतन का नॉवेल साल 2016 में छपा था। जनवरी 2014 में उन्होंने आईआईटी मद्रास में लॉन्च के वक्त अपनी किताब की एक कॉपी चेतन को दी थी। महेश दत्तानी और नवाजुद्दीन सिद्दीकी के अलावा वह उन चंद लोगों में से एक थे, जिन्हें किताब की एक कॉपी दी गई थी।
अनविता ने फरवरी में चेतन भगत से किताब के प्रकाशन पर रोक लगाने और क्षतिपूर्ति के तौर पर 5 लाख रुपए की मांग की थी। चेतन ने उस समय इस बारे में कोई जवाब नहीं दिया था। जिस पर अनविता ने कोर्ट का रुख किया है।
चेतन भगत ने तमाम आरोपों को खिराज करते हुए कहा है कि साहित्य चोरी की बात बेबुनियाद है। चेतन ने अपने फेसबुक पोस्ट में लिखा है कि उनके पब्लिशर की लीगल टीम मामले की जांच कर रही है। मेरा अपने पाठकों के साथ भरोसे का रिश्ता है। उसके साथ मैं कभी समझौता नहीं कर सकता।
- Advertisement -