-
Advertisement
Bilaspur: गाय को विस्फोटक खिलाने के आरोपी को 14 दिन की Judicial Custody में भेजा
बिलासपुर। जिला के झंडूता क्षेत्र में एक पालतू गाय (Cow) को विस्फोटक पदार्थ खिलाने के मामले में आरोपी को अदालत (Court) ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इससे पहले आरोपी नंद लाल को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया था। पुलिस रिमांड खत्म होने के बाद आरोपी को मंगलवार को जिला न्यायिक परिसर के जुडिशियल मजिस्ट्रेट फर्स्ट क्लास के न्यायलय में पेश किया गया, जहां नंद लाल को 22 जून तक 14 दिनों के लिए न्यायिक हिरासत (Judicial Custody) में भेजा गया। बता दें कि झंडूता क्षेत्र के ढाहड गांव के रहने वाले गुरदयाल सिंह ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल करते हुए पड़ोसी नंद लाल द्वारा उसकी पालतू गाय को विस्फोटक पदार्थ खिलाकर घायल करने का आरोप लगाया था और मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की थी।
यह भी पढ़ें: HPBOSE 10th Result: जारी हुआ रिजल्ट, 68.11 प्रतिशत छात्रों को मिली सफलता
वीडियो वायरल होने के बाद 06 जून को झंडूता पुलिस ने गुरदयाल के पड़ोसी नंद लाल को गिरफ्तार कर लिया और 07 जून को बिलासपुर जिला न्यायलय के सिविल जज के समक्ष पेश किया गया। जहां से आरोपी को तीन दिन के पुलिस रिमांड (Police Remand) पर भेजा गया था। बिलासपुर पुलिस ने अपनी कार्रवाई को पूरा करते हुए नंद लाल को आज फिर कोर्ट में पेश किया जहां से उसे 14 दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी संजय शर्मा ने बताया कि आरोपी को आज अदालत में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…

