-
Advertisement
![hamirpur-Murder-Case](https://himachalabhiabhi.com/wp-content/uploads/2023/01/hamirpur-Murder-Case.jpg)
हमीरपुर डबल मर्डर मामला आरोपी फौजी चार दिन के रिमांड पर भेजा
हमीरपुर। सुजानपुर में बीते रोज हुए डबल मर्डर केस (Double Murder Case) के आरोपी रिटायर्ड फौजी (Retired Soldier) चंचल सिंह को पुलिस ने आज कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने आरोपी को 4 दिन के रिमांड (Remand) पर भेज दिया है। बता दें कि सुजानपुर के गांव वीड़ बगेहड़ा में बीते रोज फौजी ने ताबड़तोड़ गोलीबारी की थी। जिसमें एक मां और बेटे की मौत हो गई। जबकि दो लोग घायल हुए थे। यह गोलीबारी जमीनी विवाद को लेकर हुई कहासुनी के बाद की थी। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी फौजी को गिरफ्तार (Arrest) कर लिया था। एसपी हमीरपुर (SP Hamirpur) आकृति शर्मा खुद देर रात तक घटनास्थल पर मौजूद रही और मामले की छानबीन में जुटी रही। पूछताछ में आरोपी फौजी ने खुलासा किया था कि उसने 35 साल पुराने विवाद के चलते वारदात को अंजाम दिया। वहीं पुलिस ने वारदात में प्रयोग की गई बंदूक को भी अपने कब्जे में ले लिया है।
यह भी पढ़ें:कैथू जेल में कैदी ने लगाया फंदा, 9 दिन पहले की थी पत्नी की हत्या
बता दें कि रिटायर्ड फौजी का परिवार और मृतक का परिवार पड़ोसी हैं और उनके बीच घर के पास ही एक जमीन के टुकड़े (Land Dispute) के लिए पिछले 35 वर्षों से विवाद चल रहा है। हालांकि यह विवाद सुजानपुर एसडीएम कोर्ट में भी चल रहा है। बीते रोज शुक्रवार को भी इसी जमीन के टुकड़े के लिए इन दोनों के बीच विवाद हो गया। मृतक व्यक्ति का परिवार उसी जमीन पर काम कर रहे थे। इसी दौरान फौजी ने अपने मकान की छत पर से ताबड़तोड़ गोलीबारी (Shoot) शुरू कर दी। जिससे मृतक करण कटोच की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उसकी माता, पिता और पत्नी गंभीर घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल ले जाया गया। लेकिन अस्पताल में मृतक करण की माता ने भी दम तोड़ दिया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी थी। आज यानी शनिवार को पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिए हैं।
![Hamirpur-Shoot-spot](https://himachalabhiabhi.com/wp-content/uploads/2023/01/Hamirpur-Shoot-spot.jpg)
फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का किया दौरा
शनिवार सुबह जांच करने के लिए फॉरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंची। सुजानपुर से सतपाल शर्मा की अगुवाई में पुलिस टीम ने भी मौके पर पहुंच कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस की टीम बारीकी से शुक्रवार को हुए घटनाक्रम की जांच करने में लगी हुई है। वहीं घटनास्थल पर दीवारों पर जगह.जगह गोली चलने के बाद छर्रे के निशान मिले हैं। आरोपी ने जिस छत पर खड़े होकर गोलियां बरसाई हैं। पुलिस ने उस मकान की छत से खाली कारतूस भी बरामद किए हैं।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group