-
Advertisement
दिव्यांग पोती से दुष्कर्म के आरोपी दादा को अदालत ने Remand पर भेजा
Last Updated on January 29, 2020 by saroj patrwal
मंडी। प्रदेश में महिलाओं के साथ छेड़छाड़ की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। जिससे आए दिन रिश्ते भी शर्मशार हो रहे हैं। ताजा उदाहरण मंडी जिला मुख्यालय में सामने आया है। जहां पर एक 89 वर्षीय वृद्ध पर अपनी दिव्यांग पोती (Granddaughter) के साथ दुष्कर्म (Rape)का आरोप लगा है। पुलिस ने आरोपी दादा को गिरफ्तार (Arrest)कर लिया है। साथ ही पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को अदालत (Court)में पेश किया। अदालत ने इस मामले में आरोपी दादा को 3 दिनों का पुलिस रिमांड (Police Remand) दिया है।
यह भी पढ़ें: आश्रम में सेवा करने गई Baddi की दो लड़कियों से बाबा ने किया दुष्कर्म
इसके बाद गुरुवार को रिमांड की अवधि पूरी होने पर दुष्कर्म के आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा। एएसपी मंडी पुनीत रघू ने बताया कि शहर में एक दिव्यांग युवती के साथ दुष्कर्म (Rape) करने का मामला पुलिस के पास आया, जिस पर तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया गया। उन्होंने बताया कि आरोपी को पुलिस रिमांड के बाद गुरुवार को पुनः अदालत के समक्ष पेश किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की हर पहलू की जांच कर रही है व कानून के मुताबिक आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।