-
Advertisement
हिमाचल में Corona Positive महिला का सुसाइड
Last Updated on September 23, 2020 by Deepak
शिमला। हिमाचल प्रदेश में कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं साथ ही मरने वालों का आंकड़ा भी बढ़ता जा रहा है। इसी बीच शिमला जिला में एक कोरोना पॉजिटिव महिला के सुसाइड का मामला सामने आया है। मामला दीन दयाल उपाध्याय जोनल हॉस्पिटल शिमला का है। चौपाल निवासी 54 वर्षीय महिला की रिपोर्ट 18 सितंबर को पॉजिटिव आई थी जिसके बाद उसे दीन दयाल उपाध्याय जोनल हॉस्पिटल रेफर किया गया था। महिला यहां पर कोविड वार्ड में उपचाराधीन थी। बीती रात करीब 12 बजे महिला ने अस्पताल की गैलरी में फंदा लगा कर खुदकुशी कर ली। जैसे ही अस्पताल के स्टाफ को इसकी जानकारी मिली वहां हड़कंप मच गया। शव को नीचे उतारा गया और महिला के परिजनों को सूचित किया गया। महिला के बेटे का कहना है कि उनकी मां चार साल बीपी की मरीज थीं व उनके सिर में दर्द रहता था। उनका उपचार आइजीएमसी शिमला से चल रहा था।