- Advertisement -
हिंदू धर्म में गाय की पूजा की जाती है। वेदों में भी गाय की महत्ता और उसके अंग-प्रत्यंग में दिव्य शाक्तियां होने का वर्णन मिलता है। इन सबसे इतर आंध्र प्रदेश के कडपा जिले के मैदुकुर कस्बे में एक गाय रोज एक दुकान पर आराम करने आती है। यह सिलसिला एक-दो दिन से नहीं बल्कि छह माह से चल रहा है। गाय रोज कुछ घंटों के लिए स्थानीय बाजार में स्थित ‘श्री साईंराम क्लॉथ शोरूम’ में आराम करने आती है।
दुकान के मालिक का कहना है कि एक दिन अचानक यह गाय दुकान में घुस आई और पंखे के नीचे बैठ गई। हमने उसे भगाने की कोशिश की लेकिन उस पर कोई असर नहीं हुआ। फिर कुछ घंटे आराम करने के बाद वह अपने आप चली गई। शुरू में तो गाय को इस तरह दुकान में घुसते देखकर हम हैरान हो गए। लेकिन फिर ये रोज आने लगी। हमें लगा कि इससे हमारे धंधे पर असर पड़ेगा लेकिन हमारा धंधा पहले से बेहतर हो गया है। खास बात यह है कि गाय ने कभी भी दुकान के अंदर गंदगी नहीं की है। ओबइया की पत्नी हर रोज गाय के आगमन को दुकान के लिए शुभ संकेत मानती हैं, उन्होंने तो गाय की पूजा भी करनी शुरू कर दी है।
- Advertisement -