- Advertisement -
नई दिल्ली। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल (Video Viral) हो रहा है जिसमें एक गाय (Cow) मैदान पर कुछ लड़कों के साथ फुटबॉल (Football) खेलती नजर आ रही है। इस वायरल वीडियो में मैदान पर फुटबॉल खेलते युवकों के बीच एक गाय आ जाती है और गेंद पर कब्जा कर लेती है। इसके बाद युवकों और गाय के बीच फुटबॉल पर कब्जे की होड़ लग जाती है। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है।
2 मिनट 12 सेकेंड के इस वीडियो में दिख रहा है कि कुछ समय के लिए युवक गाय से बॉल छीन पाने में सफल होते हैं लेकिन आखिर में फुटबॉल गाय के कब्जे में चला जाता है। वीडियो में दिख रहा है कि फील्ड पर मौजूद कुछ लड़के उसका ध्यान भटकाने का प्रयास करते हैं लेकिन गाय गेंद को अपने से दूर नहीं जाने देती। थोड़ी देर में वह अपने पैरों से गेंद को धीरे-धीरे आगे बढ़ाती है, इसी बीच एक लड़का उसके पास आकर गेंद को दूर ले जाने की असफल कोशिश करता है लेकिन गाय पलटकर हुंकार भरती है जिससे वह अपनी जान बचाकर भागता है। इस मजेदार वीडियो को सोशल मीडिया पर लाखों लोगों ने देखा है।
- Advertisement -