Home » हिमाचल •
कुल्लू » सिलाई कटाई अध्यापिकाएं बोली हमें पंचायत सहायक बनाया जाए
सिलाई कटाई अध्यापिकाएं बोली हमें पंचायत सहायक बनाया जाए
Update: Tuesday, December 4, 2018 @ 11:10 AM
कुल्लू। सिलाई-कटाई अध्यापिका संघ जिला कुल्लू ने प्रदेश सरकार से मांग की है कि उन्हें पंचायत सहायकों के पद खाली पदों पर नियुक्त किया जाए। उनका कहना है कि वर्तमान में सिलाई कटाई अध्यापिका ही कई पंचायतों में पंचायत सहायकों का कार्य देख रही है। जिला कुल्लू सिलाई कटाई अध्यापिका ने एडीएम कुल्लू के माध्यम से सीएम जय राम ठाकुर को ज्ञापन सौंपा है, जिसमें उन्होंने मांग की है कि जितनी भी सिलाई कटाई अध्यापिकाएं पंचायत सहायकों के साथ कार्य देख रही है। उनकी तैनाती सहायकों के पदों पर विभागीय पदोन्नति के तौर पर की जाए।

संघ की जिलाध्यक्ष खीमी देवी का कहना है कि सिलाई-कटाई अध्यापिकाओं ने पिछले 21 साल से अपनी सेवाएं दी है और उन्हें 6300 रुपए मासिक वेतन भी दिया जा रहा है। इस वेतन में परिवार का पालन पोषण करना मुश्किल हो रहा है। उन्होंने सीएम से मांग की है कि उन्हें पंचायत सचिवों के पदों पर बिना इंटरव्यू के तैनात किया जाए और नियमित किया जाए। इस दौरान दीपा शर्मा, रीना, दीपा देवी, प्रितमा, ओमा, स्नेह लता, इंद्रा देवी, कांती, बिमला, कला, तेजी देवी, राम देई, मीरा देवी, नीमा देवी, मीरा देवी, मीना देवी, सिम्पल शर्मा, उषा देवी, शकुंतला देवी, उषा शर्मा, धनवंती, मिनाक्षी, लता देवी, निर्मला, जमुना गुप्ता, निर्मला, गीता, रामदेई, गोमती देवी, बीना, गीता, डोली देवी, प्रोमिला, सुमन, निम्मी देवी सहित कई सिलाई कटाई अध्यापिकाएं मौजूद रही।