-
Advertisement
Video : क्रेजी फैन ने कंधे पर बनवाया रणवीर का टैटू, एक्टर ने सबके सामने ऐसे जाहिर की खुशी
Last Updated on January 12, 2020 by Deepak
मुंबई। बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह हमेशा उत्साह और मस्ती के मूड में रहने वाले शख्स हैं। रणवीर की तरह ही उनके फैन्स भी फुल ऑफ एनर्जी में रहते हैं। रणवीर जब भी किसी से मिलते हैं तो पूरे जोश के साथ, चाहे वह कोई बड़ा स्टार हो या उनका फैन। हाल ही में रणवीर का उनके फैन के साथ ऐसा वीडियो (Video) सामने आया है जिसे देखकर आप सबका भी दिल खुश हो जाएगा।
https://www.instagram.com/p/B7GgWMPHFsx/
यह भी पढ़ें: दीपिका की ‘छपाक’ पर ‘संकट’, HC ने खारिज की फॉक्स स्टूडियो की याचिका
रणवीर सिंह (Ranvir singh) हाल ही में अपनी पत्नी दीपिका पादुकोण की फिल्म छपाक की स्क्रीनिंग में पहुंचे थे। मुंबई में हुई सेलेब्स की इस स्पेशल स्क्रीनिंग से जब रणवीर बाहर निकले तो उनके ढेरों फैन्स उनका इंतजार कर रहे थे। उनका एक फैन ऑफ शोल्डर ड्रेस पहन कर खड़ा हुआ था जिस पर रणवीर का ध्यान गया तो वह रुक गए। दरअसल इस फैन ने अपने कंधे पर रणवीर के नाम का टैटू बनवाया हुआ था। Ranveerian लिखा हुआ ये टैटू देखकर रणवीर इंप्रेस हो गए और उन्होंने जाकर अपने इस फैन को जोर से गले लगा लिया। उन्होंने टीशर्ट को और नीचे की तरफ करके सभी फोटोग्राफर्स को ये टैटू दिखाया। ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है।