- Advertisement -
दिवाली यानी खुशियों और रोशनी का त्योहार। दिवाली पर लोग घर पूरी तरह से सजा देते हैं। चगमगाती रोशनी के बीच फर्श पर रंगोली (Rangoli) घर की खूबसूरती में चार चांद लगा देती है। रंगोली बनाना हमारी परंपरा का भी हिस्सा है। रंग-बिरंगे रंगों और फूलों से बनी रंगोली मां लक्ष्मी (Maa laxmi) के स्वागत में बनाई जाती है। आज के समय में रंगोली के रंगों में भी कैमिकल्स का इस्तेमाल किया जाता है। अगर आपके पास कुदरती रंगों से रंगोली बनाने का विकल्प मौजूद नहीं है तो आप फूलों की रंगोली बना सकती हैं। हम आपके लिए लाएं कुछ डिजाइन …
गोलाकार रंगोली का डिजाइन हमेशा अच्छा लगता है। सिंपल और सुंदर दिखता है वहीं इसे बनाना भी अन्य डिजाइंस की तुलना में आसान रहता है। आप इस तरह से फूल और पत्तियों की मदद से खूबसूरत रंगोली भी बना सकती हैं।
मोरपंख स्टाइल में फ्लॉवर रंगोली बनाकर आप उसे बीच में दीये रखकर सजा सकती हैं। इस तरह की रंगोली बनाने के लिए आपको दो से तीन तरह के फूल और हरे रंग के लिए छोटी पत्तियों की जरूरत होती है। आप चाहें तो अशोक वृक्ष की पत्तियों को छोटा-छोटा काटकर भी यूज कर सकती हैं।
अगर फूलों को सही तरीके से व्यवस्थित किया जाए तो रंगोली बनाने में मात्र 10 मिनट का समय लगेगा और यह सुंदर भी बहुत लगेगी। इसके लिए बीच में एक प्लेट को उल्टा करके रखें और उसके चारों तरफ आम के पत्ते रखें, फिर इन पत्तों के ऊपर गेंदे के फूल सही तरीके से अजेस्ट करें। बस आपकी रंगोली तैयार है। रात के समय प्लेट के इस हिस्से पर दीया जलाएं। आप चाहें तो इसे गुलाब के फूलों की पंखुड़ियों से भी कवर कर सकती हैं।
आप रंगोली के रंगों के साथ फूलों का कंबिनेशन करके भी रंगोली बना सकती हैं। यहां दिए गए डिजाइन में कलर्स, फ्लॉवर्स और दीयों का बहुत प्यारा कंबिनेशन दिखाया गया है। आप इससे आइडिया ले सकती हैं और अपने कलर्स के हिसाब से किसी दूसरे रंग के फूलों का चुनाव भी कर सकती हैं।
- Advertisement -