Home»हिमाचल» CBSE Paper Leak: ऊना में स्कूल Principal से Crime Branch ने अढ़ाई घंटे की पूछताछ
CBSE Paper Leak: ऊना में स्कूल Principal से Crime Branch ने अढ़ाई घंटे की पूछताछ
Update: Sunday, April 8, 2018 @ 12:28 PM
- Advertisement -
ऊना।CBSE Paper Leak की आंच से हिमाचल भी शर्मसार हुआ है। Crime Branch Delhi की टीम ने हिमाचल के UNa में पहुंचकर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार करके शहर के एक निजी स्कूल से उनके बारे में अहम जानकारी जुटाई है। स्कूल Principal से भी Crime Branch ने करीब अढ़ाई घंटे तक पूछताछ की है। इस मामले में Una के एक स्कूल से तीन गिरफ्तारियां हुई हैं। इनमें एक शिक्षक, क्लर्क और सहायक शामिल हैं। आरोप है कि इन्हीं लोगों द्वारा 12 वीं कक्षा का Paper Leak किया था। 28 मार्च 2018 को Economics का पेपर हस्तलिखित रूप में कथित रूप से लीक किया गया था। यह परीक्षा भी उसी तारीख को आयोजित की गई थी।
फिलहाल स्कूल के Principal ने स्कूल में क्राइम ब्रांच टीम द्वारा करीब अढ़ाई घंटे तक चली पूछताछ में गिरफ्तार किए गए तीन में से दो आरोपियों के बारे में पूछताछ किए जाने की पुष्टि की है। क्राइम ब्रांच की इस टीम में 5 सदस्य थे। स्कूल के Principal ने बताया कि Crime Branch टीम को आरोपियों के बारे में सभी ज़रूरी जानकारी उपलब्ध करा दी गई है। गिरफ्तार आरोपियों में से शिक्षक राकेश कुमार कॉमर्स का अध्यापक हैं, जबकि अमित कुमार बतौर क्लर्क इसी स्कूल में सेवाएं दे रहा था। उधर, इस मामले में स्कूल के सहायक अशोक कुमार को भी हिरासत में लिया गया है। Principal ने माना कि Crime Branch की टीम स्कूल आई थी, लेकिन तीनों कर्मचारियों की गिरफ्तारी की उन्हें कोई जानकारी नहीं है।