- Advertisement -
नाहन। नाहन-कुमारहट्टी एनएच-907 पर एक ट्रक और बाइक में जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जिनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार पृथ्वी सिंह पुत्र माताराम निवासी लभांहा, पच्छाद अपने चचेरे भाई रविंद्र के साथ घर जा रहा था। सराहां बाईपास पर ज्योति गेस्ट हाउस के समीप पहुंचते ही दूसरी ओर से गलत व तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से एक की गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है। वहीं पुलिस थाना पच्छाद ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
- Advertisement -