- Advertisement -
नई दिल्ली। मगरमच्छ को खाना खिलाना एक महिला को महंगा पड़ गया। मगरमच्छ को खाना खिलाने गई एक महिला गायब हो गई। जब वह काफी समय तक वापस नहीं आई तो उसकी तलाश की गई। महिला की तलाश करने निकले लोगों को अगले दिन एक खौफनाफ नजारा देखने को मिला, जब उस मगरमच्छ ने महिला को ही अपना शिकार बना लिया।
यह भी पढ़ें- दाल-चावल खाने वाले मगरमच्छ की अंतिम यात्रा में रो पड़ा पूरा गांव
यह मामला इंडोनेशिया के नॉर्थ सुलावेसी का है। जहां एक 44 साल की डेजी तुवा नाम की महिला साइंटिस्ट 8 फीट ऊंचे दीवार से मगरमच्छ को खिलाने गई और लौट कर नहीं आई। 17 फीट लंबे मगरमच्छ को मांस खिलाने गई महिला वहां फैसिलिटी में रिसर्च कर रही थी। अगले दिन जब फैसिलिटी के स्टाफ ने मगरमच्छ के मुंह में महिला के शरीर का एक हिस्सा देखा।
महिला के शरीर के कुछ पार्ट्स पानी में भी तैर रहे थे। इसके बाद वाइल्ड लाइफ रेस्क्यू टीम और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मगरमच्छ के पेट का मेडिकल कराया, मेडिकल में यह बात साफ़ हो गई कि मगरमच्छ ने ही महिला वैज्ञानिक को अपना शिकार बनाया था। हालांकि महिला 8 फ़ीट ऊंची दीवार से मगरमच्छ को खाना खिला रही थी। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
- Advertisement -