-
Advertisement

ऊना में दो गुटों में लड़ाई, 14 लोगों के खिलाफ Cross FIR
Last Updated on January 2, 2020 by Deepak
ऊना। जिला के तहत एक गांव में दो गुटों में खूनी संघर्ष चर्चा बना हुआ है। मामले का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। इसमें एक व्यक्ति एक महिला को पीट रहा है। वहीं, एक व्यक्ति उसे आरोपी से छुड़ाने का प्रयास कर रहा है। जबकि पिट रही महिला का पुत्र वीडियो शूट कर रहा है। वहीं, उसकी बेटी अपनी मां की दुर्दशा पर बुरी तरह रो रही है। हालांकि दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो उपमंडल अंब के तहत एक गांव का है।
यह भी पढ़ें: ददाहू-संगड़ाह सड़क पर खाई में गिरा टिप्पर, तीन घायल
यह वीडियो 30 दिसंबर 2019 को हुए खूनी संघर्ष का है, जिसमें पुलिस ने क्रॉस केस दर्ज कर रखा है। इसमें एक पक्ष की शिकायत पर आईपीसी की धारा 147, 149, 452, 504, 323, 506 के तहत केस दर्ज किया गया है। जिसमें आठ लोगों को आरोपी बनाया गया है। जबकि दूसरे पक्ष से मिली शिकायत के आधार पर आईपीसी की धारा 147, 149, 151, 323, 504, 506 के तहत दर्ज केस में छह लोगों को आरोपी बनाया गया है।