- Advertisement -
जम्मू। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां पर केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के एक जवान ने सुबह अपने परिजनों पर फायरिंग कर दी। पत्नी से हुए विवाद के बाद जवान ने पहले अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या (Killed) कर दी। इसके बाद बीच बचाव करने आई साली को भी गोली मारकर घायल कर दिया फिर खुद को गोली मारकर सुसाइड (Suicide) कर लिया। इस पूरी वारदात के दौरान मौके पर जवान की आठ साल की बेटी भी माजूद थी, जिसने किसी तरह से छिपकर अपनी जान बचाई। घायल साली को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, वारदात की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमोर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस द्वारा मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है।
पुलिस द्वारा मामले की जानकारी देते हुए बताया गया कि कांस्टेबल मदन सिंह (38) जम्मू में सेक्टर मुख्यालय में तैनात था। वह शनिवार रात अपनी सर्विस राइफल लेकर घरोटा इलाके के रागोरे में रहने वाली अपनी एक रिश्तेदार के घर गया था, यहां उसकी पत्नी दीप्ति रानी (35) पहले से ही मौजूद थी। घटना की जांच में जुटे एक अधिकारी द्वारा बताया गया कि जवान की पत्नी उससे विवाद के बाद रिश्तेदार के घर चली गई थी।
रात करीब साढ़े दस बजे जब जवान की पत्नी घर का दरवाजा खोलने बाहर आई तो जवान ने उसे गोली मार दी और उसकी बहन को घायल कर दिया। इसके अलावा उसकी बेटी पर भी गोलियां चलाईं, गनीमत यह रही कि वह बच गई। बाद में जवान ने खुद को भी गोली मार ली। जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने इस संदर्भ में मामला दर्ज कर लिया है। इस मामले की जांच के बाद ही पता चलेगा कि उसने ऐसा कदम क्यों उठाया है। साली की हालत भी खतरे मे बनी हुई है। ऑपरेशन करने के बाद उसकी गोली को निकाल दिया गया है।
- Advertisement -