- Advertisement -
नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली के पॉश इलाके लोधी एस्टेट में फायरिंग (Firing) हुई है। पॉश इलाके में गोलियों की आवाज के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के मुताबिक इस गोलीकांड में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के दो कर्मियों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सीआरपीएफ सब-इंस्पेक्टर (CRPF Sub-inspector) ने पहले एक सीआरपीएफ इंस्पेक्टर को गोली मार दी और उसके बाद खुद को भी गोली मार ली। इस गोलीकांड में दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। फिलहाल घटना की कोई वजह सामने नहीं आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के मुताबिक शुक्रवार देर रात 61 लोधी एस्टेट में गोलियों के चलने की आवाज सुनाई दी। इलाके में तमाम सांसद और वीआईपी लोग रहते हैं लिहाजा गोलीकांड की खबर लगते ही तमाम सीनियर अफसर मौके पर पहुंच गए। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो देखा CRPF के 2 जवान गोली लगने से घायल थे। थोड़ी देर में दोनों ने दम तोड़ दिया। जांच में पता चला कि CRPF के सब इंस्पेक्टर करनैल सिंह और इंस्पेक्टर दशरथ सिंह के बीच कुछ कहासुनी हुई थी जो इतनी बढ़ गई कि सब इंस्पेक्टर ने पहले इंस्पेक्टर को गोली मार दी फिर खुद को भी गोली मार ली। इस गोलीकांड में दोनों की मौत हो गई। पुलिस छानबीन में जुट गई है।
- Advertisement -