- Advertisement -
CU Classes : शाहपुर। यहां से केंद्रीय विश्वविद्यालय की कक्षाएं शिफ्ट न करने और शाहपुर में सीयू का स्थाई कैंपस बनाने की मांग को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शाहपुर, मंझग्रा की कांग्रेस कमेटी और स्थानीय जनता ने सीएम वीरभद्र सिंह को ज्ञापन सौंपा। वन निगम के उपाध्यक्ष केवल सिंह पठानिया व चौधरी चंद्र कुमार की अगुवाई में लोगों ने चंबा से धर्मशाला आते सीएम वीरभद्र सिंह को रास्ते में रोककर यह ज्ञापन सौंपा।
सीएम वीरभद्र सिंह ने आश्वासन दिया कि शाहपुर मंझग्रा में जो कक्षाएं चल रही हैं, वह यहीं पर ही चलेंगी। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता देवदत्त शर्मा, उप प्रधान कमल कटोच, पूर्व एवं महिला ब्लॉक कांग्रेस नीना ठाकुर, मदन राणा मंझग्रा कांग्रेस कमेटी प्रधान, पूर्व प्रधान करनैल सिंह, युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष मुनीश पटियाल, nsui महासचिव सोनू, इंटक अध्यक्ष परवीन गुलेरिया, उपप्रधान बॉबी शर्मा, विजय कुमार लंबरदार, जतिन्द्र धीमान, लाल सिंह प्रधान भितलु, उपप्रधान सुनील कुमार, सत्यमेव युवक मंडल मंझग्रा प्रधान विनय ठाकुर, उपप्रधान अजय कुमार, सोनी, नरेश कुमार, कमल किशोर , रवि मन्हास व अनिल कुमार सोनी आदि स्थानीय जनता मौजूद थे।
- Advertisement -