- Advertisement -
स्वप्न में होने वाले अनुभवों को कुछ लोग भ्रम से जोड़ते हैं तो कुछ इसे वर्तमान, भूतकाल तथा भविष्यकाल से जोड़ कर व्यक्ति के जीवन के साथ के साथ जोड़ते हैं। कई विद्वानों के हिसाब से स्वप्न में कुछ ऐसी समानताएं होती हैं, जो व्यक्ति के व्यक्तिगत या सामाजिक जीवन से मेल खाती हैं। कुछ लोगों का मानना है कि रोज़मर्रा की ज़िंदगी में हमारी कुछ इच्छाएं अधूरी रह जाती हैं। यही इच्छाएं हमें अक्सर सपने के रूप में दिखती हैं। भारतीय मान्यता के अनुसार, सूरज उगने से कुछ पहले अर्थात ब्रह्म मुहूर्त में देखे गए सपने का फल 10 दिनों में सामने आ जाता है। रात के पहले पहर में देखे गए सपने का फल एक साल बाद, दूसरे पहर में देखे सपने का फल 6 महीने बाद, तीसरे पहर में देखे सपने का फल 3 महीने बाद और आखिरी पहर के सपने का फल एक महीने में सामने आता है। आइए जानें स्वप्न में देखे दृश्यों का मतलब..
गिरते हुएः ऐसे स्वप्न, जिसमें हम खुद को गिरता हुआ देखते हैं, के भी कई अर्थ और व्याख्याएं हो सकती हैं। खुद को कहीं से गिरते हुए देखना दर्शाता है कि आपका आने वाला समय संघर्ष भरा होगा, लेकिन अगर आपने सपने में खुद को गिरकर उठते हुए भी देखा है तो आप जीवन में और प्रगति करेंगे। इस तरह के स्वप्न आमतौर पर व्यक्ति की आंतरिक असुरक्षा, अस्थिरता और चिंताओं को दर्शाते हैं।
उड़ना- बहुत बार आप आसमान में उड़ते हुए दिखाई देते हैं। नीचे दिखने वाले दृश्य बहुत खूबसूरत दिखते हैं और आप उसका आनन्द लेते हैं| कई बार यह सपना देखते हुए आप अधनींदे भी हो जाते हैं । यह सपना दिखाता है कि आप कई परिस्थितियों में, प्रोजेक्ट में, विचारों में, अपनी पकड़ बनाए रखने में सक्षम हैं।
बारिश देखना- तेज वर्षा- तेज वर्षा में भीगना व सब तरफ जल भरा देखना किसी आने वाली विपत्ति का सूचक है। सामान्यतय यह देखा गया है कि इस स्वप्न के बाद व्यक्ति किसी अकारण आई विपत्ति में फंस जाता है या कह सकते हैं कि विरोधी बढ़ेंगे।
मगरमच्छ देखना- यदि सपने में पानी में मगरमच्छ दिखाई दें तो समझना चाहिए कि कोई गुप्त शत्रु आपके विरुद्ध षड़यंत्र रच रहा है जिसमें आप बुरी तरह फंस जायेंगे परन्तु वह शत्रु सुरक्षित रहेगा।
मधुमक्खियां देखना- ‘स्वप्न में मधुमक्खियां देखना शुभ चिह्न है। इससे धन और प्रसन्नता मिलेगी। गरीबी के दुख से आप छुटकारा पा जाएंगे। प्रत्येक वस्तु आपके लिए लाभदायक होगी। भविष्य में सम्मान, शांति और संपन्नता की आशा रख सकते हैं।
फूलों से भरा बगीचा -कभी-कभी फूलों से भरा बगीचा और सुंदर-सुंदर फूल हमें नजर आते हैं अपने सपने में। इस सपने का अर्थ है कि मन अति प्रसन्न रहने वाला है।
दुल्हन को देखना -यदि सपने में आपने किसी दुल्हन को देखा है तो समझ लीजिए कि आपके साथ कुछ अच्छा होनेवाला है।
आभूषण देखना- कोई युवती स्वप्न में हीरा या हीरे से जड़े आभूषण देखती है तो उसका विवाह किसी उच्च अधिकारी या धनी व्यवसायी से होगा। आप स्वप्न में किसी जवान महिला को कानों में कर्णफूल पहने हुए देखते हैं तो यह शुभ स्वप्न है। भविष्य में आपको कोई शुभ समाचार अवश्य ही मिलने वाला है।
- Advertisement -