-
Advertisement
SDM ऑफिस आने की जरूरत नहीं, घर बैठे बनाएं कर्फ्यू पास- Whatsapp नंबर जारी
Last Updated on March 26, 2020 by
रविंद्र चौधरी/जवाली। कोरोना वायरस (Coronavirus) के चलते लगाए कर्फ्यू में पास के लिए एसडीएम ऑफिस नहीं आना पड़ेगा। फतेहपुर व जवाली में घर बैठे ही कर्फ्यू पास बनाए जा सकते हैं। एसडीएम (SDM) ने व्हाट्सएप के माध्यम से पास बनाए जाने की व्यवस्था शुरू की है। इसके लिए बाकायदा नंबर जारी किए गए हैं। यह पास कर्फ्यू के दौरान जरूरी सेवाओं में लगे कर्मचारियों, अधिकारियों, जरूरी चीजों की सप्लाई में लगे लोगों, पत्रकारों या फिर किसी गंभीर स्थिति में जरूरत पड़ने पर बनाए जा सकते हैं। फिर जरूरतमंद लोगों को आवाजाही के उपलब्ध हो पाएंगे।
जरूरी दस्तावेज जवाली एसडीएम कार्यालय के कंट्रोल रूम में व्हाट्सएप नंबर 9816322015, 9459058449 और
8894028472 पर भेज सकते हैं। वहीं, फतेहपुर एसडीएम कार्यालय में 9805012181, 9816321784 पर भेजें जा सकते हैं। पास किस उद्देश्य से बनाना है। गाड़ी नंबर, चालक का नाम, कहा के लिए आवाजाही करनी, जाने का समय और लौटने का समय आदि की जानकारी देनी होगी।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group
कांगड़ा में इन नंबरों पर लें जानकारी
कांगड़ा। उपमंडल कांगड़ा में कर्फ्यू पास बनाने और अन्य जानकारी के लिए नायब तहसीलदार, बाल विकास परियोजना अधिकारी कांगड़ा राजेश कुमार 94180-81591, आबकारी एवं कराधान अधिकारी कांगड़ा 98165-66391, कमल कुमार 9882160236, निर्भय कुमार 9818773858, संजीव कुमार 7807124710, सुभाष चंद 8218188167 व राजेश कुमार 8627867259 पर संपर्क कर सकते हैं।