- Advertisement -
शिमला। हिमाचल (Himachal) सरकार ने प्रदेश में कर्फ्यू की अवधि को बढ़ा दिया है। इस बाबत आज नए आदेश जारी कर दिए हैं। कोरोना वायरस के चलते लगाया गया यह कर्फ्यू अब 14 अप्रैल तक जारी रहेगा। इस दौरान जरूरी सेवाओं के ऑफिस को छोड़कर बाकी सभी कार्यालय बंद रहेंगे। कर्मचारियों को घर पर रहने के लिए कहा है। साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग के मापदंडों का पालन करने की हिदायत दी गई है। इसके अलावा शिक्षण संस्थान आदि भी बंद रहेंगे। केवल जरूरी वस्तुओं की दुकानें खुली रहेंगी। प्रत्येक जिला प्रशासन अपने-अपने स्तर पर कर्फ्यू में छूट देगा। जैसा की वर्तमान में चल रहा है। सरकारी, निजी बसें बंद रहेंगी। सड़कों पर सिर्फ इमरजेंसी सेवाओं के वाहन की दौड़ सकेंगे।
बता दें कि पहले हिमाचल सरकार ने 31 मार्च तक कर्फ्यू लगाने के आदेश जारी किए थे। इसी बीच पीएम नरेंद्र मोदी ने पूरे देश में 14 अप्रैल तक लॉकडाउन का ऐलान कर दिया। इसी के चलते हिमाचल सरकार ने आज नए आदेश जारी करते हुए 14 अप्रैल तक कर्फ्यू की अवधि बढ़ा दी है। सरकार ने मात्र कर्फ्यू की अवधि को 31 मार्च से 14 अप्रैल तक बढ़ाया है। बाकी कुछ भी नहीं चेंज किया है। जो व्यवस्था पहले थी वो ही अभी भी जारी रहेगी।
- Advertisement -