- Advertisement -
लेखराज धरटा/शिमला। प्रदेश में बढ़ रहे साइबर क्राइम को देखते हुए प्रदेश साइबर पुलिस अब हरकत में आ गई है। साइबर क्राइम को अंजाम देने वाले बाहरी राज्यों के लोग हैं। साइबर पुलिस ने 245 मोबाइल नंबरों की सूची विभिन्न राज्यों की सीआईडी को कार्रवाई के लिए भेज दी है। बताया कि वर्तमान समय में साइबर अपराध को अंजाम देने वाले धोखेबाज द्वारा आम जनमानस को इंटरनेट काल के जाली मोबाइल नंबर द्वारा काल की जा रही है।
ऐसी काल जालसाजों द्वारा बैंक अधिकारी, कर्मचारी बनकर आम जनता से उनके बैंक खातों तथा डैबिट कार्ड व क्रैडिट कार्ड की डिटेल प्राप्त की जा रही है। जो आम जन इनकी इस काल से गुमराह होकर बैंक खाता डिटेल व पिन नंबर शेयर करने पर उनकी बैंक में धनराशि का गबन करने में सफल हो रहे हैं। इसे देखते हुए साइबर पुलिस ने 245 फ्रॉड नंबरों की सूची जारी कर दी है, जिसके द्वारा आम जनता को ठगने का प्रयास किया गया है। जो इन मोबाइल नंबरों की संख्या करीब 245 है। यह सभी नंबर बाहरी राज्यों के टेलीफोन सर्विस प्रोवाइडर्स के हैं।
- Advertisement -