- Advertisement -
cylinder blast : बद्दी | बद्दी लेबर चैक के पास एक सिलेंडर फटने की घटना पेश आई है। हादसे में सात लोग घायल बताए जा रहे हैं, जिसमें तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल में लाया गया है। वहीं बताया जा रहा है कि हादसे में घायल सभी लोग एक ही परिवार के सदस्य हैं। तो वहीं हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौका पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा और आगामी छानबीन शुरू कर दी।
- Advertisement -