-
Advertisement
TATA ग्रुप के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री का निधन, सड़क हादसे में गई जान
Last Updated on September 4, 2022 by sintu kumar
टाटा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन और उद्योगपति साइरस मिस्त्री (Cyrus Mistry) का एक सड़क हादसे में निधन हो गया है। हादसा मुंबई के पास पालघर में पेश आया है। दुर्घटना के बाद साइरस को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
यह भी पढ़ें:हिमाचल: रात को खाई में गिरी गाड़ी का सुबह लगा पता, तीन युवकों को मिली दर्दनाक मौत
बताया जा रहा है कि दोपहर करीब 3.15 मिनट पर साइरस मिस्त्री मर्सिडीज कार में अहमदाबाद से मुंबई जा रहे थे। इसी बीच पालघर जिले में सूर्य नहीं में बने पुल पर कार एक डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में कार चालक समेत दो अन्य लोग घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए गुजरात के एक अस्पताल ले जाया गया है। हादसे में साइरस और उनके ड्राइवर की मौत हो गई है, जबकि अन्य दो घायल हुए हैं।
बता दें कि 2012 में रतन टाटा (Tata) के इस्तीफा देने के बाद साइरस मिस्त्री को टाटा सन्स के चेयरमैन पद सौंपा गया था, लेकिन केवल 4 साल के अंदर ही उन्हें इस पद से हटा दिया गया। साइरस मिस्त्री टाटा ग्रुप के छठे चेयरमैन थे। इसी साल 28 जून को साइरस मिस्त्री के पिता और बड़े उद्योगपति पालोनजी मिस्त्री का भी निधन हुआ था।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group