-
Advertisement
दादी की फर्राटेदार इंग्लिश सुनकर शशि थरूर भी बन जाएंगे इनके फैन
Last Updated on March 2, 2020 by
अगर भारत में अच्छी इंग्लिश की बोलने की बात की जाए तो कांग्रेस नेता शशि थरूर (Shashi Tharoor) का नाम पहले का आता है। उनकी इंग्लिश बड़ों-बड़ों को डिक्शनरी देखने को मजबूर कर देती है। हार्वर्ड के छात्र रहे शशि थरूर की तरह क्लासिक इंग्लिश बोलना या लिखना जरा कठिन तो है। क्या हो जब एक गांव की ठेठ दादी शशि थरूर की तरह अंग्रेजी बोलना शुरू कर दे। चकरा गए न …..। इन दिनों फर्राटेदार अंग्रेजी बोलती हुए एक दादी का वीडियो वायरल हो रहा है। दादी की इंग्लिश ऐसी है कि शशि थरूर भी उनके फैन हो जाएंगे।
How many marks out of 10 for the old lady for this spoken English Test? pic.twitter.com/QmPSEd4o0L
— Arun Bothra 🇮🇳 (@arunbothra) March 1, 2020
इस वीडियो में बुजुर्ग महिला ताबड़तोड़ इंग्लिश में महात्मा गांधी की जीवनी के बारे में बता रही हैं। इसे देखकर ऐसा लगता है जैसे दादी भी हार्वर्ड यूनिवर्सिटी से पढ़ कर आयी है। लोगों ने अपने ट्वीट में दादी को शशि थरूर से compare करके सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। दादी के वीडियो को 2 लाख 76 हजार व्यूज मिल चुके थे। वीडियो के caption में लिखा है दादी को इंग्लिश स्पीकिंग में 10 से 10 नंबर मिलेंगे।