-
Advertisement
Dalai Lama | Apologized | Video of Child |
Last Updated on April 10, 2023 by sintu kumar
तिब्बतियों के धर्मगुरु दलाई लामा ने अपने एक वीडियो पर खेद व्यक्त किया है। सोशम मीडिया पर वायरल क्लिप में वह एक बच्चे को गले लगाते हुए उसे चूमते दिख रहे हैं। दलाई लामा ने अपने ट्विटर हैंडल पर कहा है कि वह कर किसी के साथ मासूमियत से मिलते हैं। एक अधिकारिक बयान में भी बताया गया है कि वीडियो हाल ही की एक बैठक का है। बच्चे ने दलाई लामा को गले लगाने की इच्छा जाहिर की। खैर ट्विटर पर दलाई लामा ने बच्चे और उसके परिवार से माफी मांगी है। उन्होंने कहा है कि वह लोगों से बेहद मासूमियत से मिलते हैं। लेकिन इस घटना पर खेद जताते हैं। दलाई लामा एक बौद्ध कार्यक्रम में लडके के होंठों को चूमते हुए देखे गए। ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। कई लोगों ने दलाई लामा के इस व्यवहार की आलोचना की है। इस बीच,उनके अनुयायियों ने कहा कि वह भिक्षु लडके के साथ मजाक कर रहे थे।