-
Advertisement
कोरिया गणराज्य के चुनावों में President Moon की पार्टी को मिली सफलता पर Dalai Lamaने दी बधाई
मैक्लोडगंज। तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा (The Dalai Lama) ने कोरिया गणराज्य (Republic of Korea) के संसदीय चुनावों में राष्ट्रपति मून जे-इन की पार्टी को मिली सफलता पर उन्हें पत्र लिखकर बधाई दी है। दलाई लामा ने लिखा है कि मैं कोरियाई प्रायद्वीप पर स्थायी शांति को सुरक्षित रखने के आपके लगातार प्रयासों की गहरी प्रशंसा करता हूं। मुझे विश्वास है कि आप आगे भी कोरियाई लोगों द्वारा आप पर जताए गए विश्वास को पूरा करने के लिए प्रयास जारी रखेंगे।
कोरोना से लड़ने को दूसरों के लिए उदाहरण स्थापित किए
दलाई लामा ने लिखा है कि हाल के महीनों में, दुनिया को कोरोनो वायरस महामारी की अभूतपूर्व चुनौती का सामना करना पड़ा है। आपने अपने देश में कोविद-19 (Covid-19) के प्रसार को रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाने के लिए जो कुछ किया है उसके लिए भी आप प्रशंसा के पात्र हैं। आपने इस दौरान दूसरों के लिए महत्वपूर्ण उदाहरण स्थापित किए हैं। तिब्बती धर्मगुरू ने लिखा है कि जैसा कि आप जानते हैं, हम तिब्बती अपने दोस्तों के बीच कोरियाई लोगों की भी गिनती करते हैं। परंपरागत रूप से,कोरिया में बड़ी बौद्ध आबादी रहती हैए हाल के वर्षों में, कोरियाई बौद्धों की बढ़ती संख्या ने भारत में हमारे द्वारा स्थापित किए गए केंद्रों में शामिल होने में रुचि दिखाई है। इस बीचए मैं नियमित रूप से कोरियाई बौद्ध भाइयों और बहनों से मिलता हूं जो तीर्थयात्रा पर भारत आते हैं। अंत में दलाई लामा ने एक बार फिर से राष्ट्रपति मून जे.इन (President Moon Jae-in) की सफलता पर उन्हें बधाई दी है।
