-
Advertisement
// Dalai Lama receives //Gandhi Mandela Award
Last Updated on November 19, 2022 by sintu kumar
तिब्बतियों के सर्वोच्च धर्मगुरु 14वें दलाईलामा को गांधी मंडेला फाउंडेशन ने धर्मशाला में अपना पहला शांति पुरस्कार दिया। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने तिब्बती धर्मगुरु को यह सम्मान प्रदान किया। दलाई लामा इस पुरस्कार के लिए फाउंडेशन का आभार जताते हुए शुभकामनाएं दी।धर्मगुरु का चयन 2020 में किया गया था। लेकिन कोविड महामारी के कारण पुरस्कार नहीं दिया जा सका। अब स्थिति सामान्य होने पर यह पुरस्कार हिमाचल के राज्यपाल के हाथों दलाई लामा को भेंट किया गया। राज्यपाल ने कहा कि गांधी, मंडेला के बाद पूरे विश्व में कोई शांतिदूत है तो वे तिब्बती धर्मगुरु दलाईलामा हैं। दलाईलामा को सम्मानित करना और उनका सान्निध्य पाना मेरे के लिए गौरव की बात है। फाउंडेशन के महासचिव नंदन झा ने कहा हमने भारत, नेपाल और बांग्लादेश के पूर्व मुख्य न्यायाधीश की अध्यक्षता में दुनिया की सबसे बड़ी जूरी बनाई। पूर्व प्रधानमंत्रियों और राष्ट्रपतियों सहित दुनिया भर में 500 से अधिक नामांकन प्राप्त करने के बाद आखिरकार दलाई लामा का चयन वर्ष 2020 में हुआ और वे गांधी मंडेला पुरस्कार 2019 के विजेता हैं।