- Advertisement -
मैक्लोडगंज। तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा (The Dalai Lama) की लैंड रोवर (Vintage Personal Car Land Rover) बिक्री के लिए रख दी गई है। वर्ष 1966 मॉडल की ये लैंड रोवर नीलामी (Auction) के जरिए बिकेगी,बोली लगाने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण करना होगा। दलाई लामा ने 1966 से 1976 तक मैक्लोडगंज (Mcleodganj) में निर्वासन के दौरान अपने निजी वाहन के रूप में इस लैंड रोवर सीरीज का उपयोग किया। जब तिब्बत पर चीन ने आक्रमण किया तब से हिमालयी शहर मैक्लोडगंज दलाई लामा का घर बन गया।
दलाई लामा ने भारत आने के बाद से कभी भी वाहन नहीं चलाया, फिर भी उन्होंने वाहन का उपयोग घूमने के लिए किया और सह चालक की सीट पर लंबा सफर भी किया। इस लैंड रोवर को 2006 में ओवरहाल किया गया था उस वक्त तक ये ओडोमीटर पर 1.10 लाख किमी से अधिक का सफर तय कर चुकी थी। यह ना केवल भारत में बल्कि नेपाल तक भी कई मर्तबा सीमा पार गई।
दलाई लामा ने 1966 में लैंड रोवर सीरीज आईआईए (Land Rover Series IIA) की डिलीवरी ली और इसे अपनी निजी कार के रूप में इस्तेमाल किया। लैंड रोवर का अभी भी मूल इंजन है। इसकी नीलामी 29 अगस्त को होगी और कीमत $ 100,000 और $ 150,000 के बीच अनुमानित (Etimated between) है।
- Advertisement -