-
Advertisement
Dalhousie | Snowfall | Weather
जिला चंबा जिला के पर्यटन स्थल डलहौजी के पिकनिक स्थलों लक्कड़ मंडी और डायन कुंड में भी कल रात बर्फबारी हुई और सुबह तक लगभग 1 फुट के करीब बर्फ पड़ चुकी है तापमान में काफी गिरावट आ गई है और सर्दी बढ़ गई है इस बर्फबारी से डलहौजी में बर्फ देखने वाले पर्यटकों के काफी मात्रा में आने की संभावना बढ़ गई है । उधर जनजातीय इलाके पांगी घाटी में कल रात से बर्फबारी हो रही है और आज सुबह तक किलाड़ में लगभग 1 फुट के करीब बर्फ पड़ चुकी है जिससे तापमान में काफी गिरावट आ गई है और घाटी का संपर्क कट गया है
