-
Advertisement
युवक को सरेराह मार दी गोली हमलावर गिरफ्त से बाहर
Last Updated on July 24, 2022 by Deepak
डमटाल। हिमाचल के पंजाब से सटे क्षेत्रों में क्राइम की घटनाएं बढ़ने लगी हैं। ताजा मामले में कुछ हमलावरों ने एक युवक को गोली मार दी। यह गोली आपसी रंजिश के चलते मारी बताई जा रही है। देर रात को डमटाल थाना के तहत आते मोहटली रैंप में गोली कांड हुआ है। मोहटली रैंप में एक गाड़ी में सवार होकर आए कुछ हमलावरों ने एक युवक को गोली मारदी। इस गोली के लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। गोली मारने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। घायल विशाल निवासी मोहटली को अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलने के बाद पंजाब-हिमाचल के इंटर स्टेट बॉर्डर चक्की पुल के पास पठानकोट पुलिस ने नाकाबंदी कर आरोपियों को पकड़ने के लिए वाहनों की गहनता से तलाशी शुरू कर दी है। हालांकि अभी तक हमलावर पुलिस गिरफ्त में नहीं आए हैं।