- Advertisement -
नई दिल्ली। फ्लाइट में महिलाओं के साथ छेड़छाड़ का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब इसका शिकार बॉलीवुड की यंग एक्ट्रेस जायरा वसीम हो गई हैं। जायरा ने फ्लाइट में उनके ठीक पीछे बैठे एक शख्स द्वारा उनके साथ गलत हरकत करने का आरोप लगाया है। उन्होंने उस शख्स की कुछ तस्वीरें लेने की कोशिश भी की। जायरा ने इस पूरी घटना को इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए अपने एक वीडियो में बयां किया है। उनका आरोप है कि विस्तारा एयरलाइंस की फ्लाइट में उनके साथ छेड़छाड़ हुई। उनका ये भी आरोप है कि शिकायत के बाद भी फ्लाइट क्रू ने उनकी कोई मदद नहीं की। बता दें कि जायरा दिल्ली से मुंबई जा रही थीं।
विस्तारा एयरलाइन ने जायरा के साथ छेड़खानी करने वाले यात्री के बारे में सारी जानकारी मुंबई पुलिस और मिनिस्ट्री ऑफ सिविल एविएशन को दे दी गई है। बताया जा रहा है कि यह यात्री भारतीय ही है। पुलिस ने इस छेड़खानी के मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है और जांच के लिए फ्लाइट में जायरा के साथ बैठे बाकी यात्रियों की लिस्ट भी तैयार कर ली है और यात्रियों के बयानों को गवाह के रूप में दर्ज किया जाएगा। पुलिस इस मामले में एयरलाइन कंपनी ने क्रू मेंबर्स के बयान भी ले लिए हैं। पुलिस जल्द से जल्द इस यात्री तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। महिला रेस्लर गीता फोगाट से लेकर जम्मू-कश्मीर में की सीएम महबूबा मुफ्ती ने इस घटना को शर्मसार बताया है।
- Advertisement -