- Advertisement -
मुंबई। अग्निपथ, घातक, क्रांतिवीर जैसी फिल्मों में अपने अभिनय का सिक्का मनवा चुके पद्मश्री से नवाजे गए Bollywood एक्टर Danny Denzongpa एक Bioscope उठा कर गली-गली फिर रहे हैं। कहीं हालत अच्छी है तो उनके कपड़े भी फट चुकें हैं। दरअसल, हम बात कर रहे हैं Danny Denzongpa की आने वाली फिल्म Bioscopewala की। इस फिल्म के जरिए Danny एक बार फिर बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं। रवीन्द्रनाथ टैगोर की कहानी काबुलीवाला पर आधारित फिल्म Bioscopewala का ट्रेलर लॉंच कर दिया गया है। इस फिल्म में Danny लीड रोल में नजर आएंगे। फिल्म में Danny बच्चों को बायस्कोप दिखाने वाले की भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म का निर्देशन देब मेधेकर ने किया है। फिल्म में Danny के साथ गीतांजलि थापा, टिस्का चोपड़ा और आदिल हुसैन भी नजर आएंगे। बहरहाल, फिल्म के ट्रेलर को काफी सराहा जा रहा है। Youtube पर ट्रेलर को अब तक 5,07,434 बार देखा जा चुका है।
- Advertisement -