-
Advertisement
Kangra: बेटी ने निभाया धर्म, पिता को दी मुखाग्नि-यह मंजर देख हर आंख हुई नम
Last Updated on March 28, 2021 by Sintu Kumar
फतेहपुर। लंबी बीमारी के बाद पिता का निधन हो गया और छोटा भाई 100 फीसदी अपंग। ऐसे में बेटी ने अपना धर्म निभाते हुए पिता को मुखाग्नि दी। जब बेटी ने पिता को मुखाग्नि दी तो मौके पर मौजूद हर आंख यह मंजर देखकर नम हो गई। एक बेटी ने अपना धर्म तो निभाया, लेकिन अब ऐसे फरिश्तों की तलाश है जो इस परिवार की सहायता कर सकें। क्योंकि यह अति निर्धन परिवार (Very Poor Family) है। पिता के निधन के बाद अब बीमार माता, एक बहन और अपंग भाई के पालन पोषण का जिम्मा तनु पर आ गया है।
यह भी पढ़ें: आतंकी हमले में शहीद अशोक कुमार को सैन्य सम्मान के साथ दी अंतिम विदाई
बता दें कि शनिवार देर शाम कांगड़ा (Kangra) जिला के फतेहपुर (Fatehpur) विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत बरोट खास के गांव वटलाहड में लंबी बीमारी के बाद एक अति निर्धन परिवार के मुखिया प्रकाश सिंह (58) का देहांत हो गया, जिनका अंतिम संस्कार आज किया गया। उनकी 22 वर्षीय पुत्री तनु ने अपने पिता को मुखाग्नि देकर बेटी धर्म निभाया। पूर्व उपप्रधान उत्तम सिंह ने बताया कि प्रकाश सिंह की दो बेटियां हैं और एक बेटा है। 20 वर्षीय बेटा साहिल 100 फीसदी अपंग है। वह ना बोल सकता है और ना ही चल सकता है। इस कारण बेटी को मुखाग्नि देनी पड़ी है। उन्होंने बताया कि प्रकाश सिंह बहुत ही गरीब था, जिसके चलते पंचायत में यह परिवार आईआरडीपी (IRDP) में रखा गया था। प्रकाश सिंह पिछले 6 वर्ष से बिस्तर पर था और इलाज चल रहा था, लेकिन शनिवार देर शाम उनका देहांत हो गया। परिवार में इन बच्चों की मां सपना देवी भी लंबे अरसे से बीमार चल रही है। अतः अपंग बेटे बा नौजवान बेटी के पास रोजी-रोटी का कोई साधन नहीं है। सभी ग्राम वासियों सरकार से अपील की है कि इस गरीब परिवार की सहायता की जाए, तांकि इस परिवार का भरण पोषण हो सके।