Home»Latest News • सिरमौर» नाहनः बेटियों ने दी अपने प्यारे पापा को मुखाग्नि, नम हो गई हर आंख
नाहनः बेटियों ने दी अपने प्यारे पापा को मुखाग्नि, नम हो गई हर आंख
Update: Sunday, February 24, 2019 @ 7:18 PM
- Advertisement -
एचके पंडित/नाहन। दो बेटियों ने बेटे का फर्ज निभाते हुए अपने प्यारे पापा को मुख्याग्नि दी। दोनों बेटियां पहले ही अपनी मां को खो चुकी हैं। अब पिता के देहांत के बाद दोनों बेटियों ने अपना फर्ज निभाकर अपने पिता को मुख्याग्नि देते हुए मिसाल पेश की।
बता दें कि पांवटा साहिब के वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी डॉ. ब्रजिंद्र कुमार को हार्टअटैक के चलते निधन हो गया था। रविवार को यमुनाघाट पर समाजसेवी स्व. डॉ. ब्रजिंद्र को शहर के सैकड़ों लोगों ने अश्रुपूर्ण विदाई दी। स्व. डॉ. ब्रजिंद्र की दो बेटियों नेहा व श्वेता ने मुख्याग्नि की रस्म अदा की। उल्लेखनीय है कि पहाड़ों में मुख्याग्नि देने का अधिकार केवल बेटे को ही हैं, लेकिन इन दोनों बेटियों ने समाज की रूढ़िवादिता को दरकिनार करके अपने पापा की चिता को अग्नि देकर एक मिसाल दी। दोनों बेटियों ने एक बेटे की तरह हरेक फर्ज का निभाया।
साफ है कि समाज बदल रहा है। बेटे की चाह में बेटियों को कोख में मारने वाले लोगों के लिए इन दो बेटियों ने संदेश दिया है कि बेटी सच में अनमोल है। स्व. डॉ. ब्रजिंद्र जहां समाजसेवी के कार्यों में हमेशा तत्पर रहते थे। 35 साल वह पत्रकारिता के क्षेत्र में भी सक्रिय रहे। डॉ. ब्रजिंद्र की पत्नी का देहांत पहले ही हो चुका है। मगर उन्होंने अपनी दोनों बेटियों को पढ़ा लिखाकर काबिल बनाया। एक बेटी दंत चिकित्सक की पढ़ाई कर चुकी है तो दूसरी ने वकालत की है।