-
Advertisement
दविंदर बने New Pension Scheme कर्मचारी एसोसिएशन कोटला ब्लॉक के प्रधान
Last Updated on March 3, 2020 by Deepak
धर्मशाला। नई पेंशन स्कीम कर्मचारी एसोसिएशन (New Pension Scheme Employees Association) की ब्लॉक इकाई कोटला की ब्लॉक कार्यकारणी का गठन लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह कोटला में किया गया। जिसमें अलग-अलग विभागों के लगभग 50 कर्मचारियों ने भाग लिया। इसमें सभी कर्मचारियों ने एक मत से राजस्व विभाग से दविंदर को ब्लॉक प्रधान, पशु पालन विभाग के राहुल देव मन्हास को महासचिव, शिक्षा विभाग से परवीन कुमार कोषाध्यक्ष, राकेश शास्त्री वरिष्ठ उपाध्यक्ष, उपाध्यक्ष अशोक कुमार, दिनेश्वर सिंह, रछपाल सिंह, सह सचिव दीपक कुमार परवीन कुमार को चुना गया।
इस अवसर पर एसोसिएशन के कांगड़ा जिला प्रधान राजिंदर मन्हास, महिला विंग अध्यक्ष पवना राणा, सह सचिव कांगड़ा दलीप कुमार, अंकुर शर्मा पूर्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉक्टर संजीव गुलेरिया राज्य उपाध्यक्ष महिला विंग मोनिका राणा, राज्य मीडिया प्रभारी पंकज शर्मा कांगड़ा मीडिया प्रभारी अलका गिल, ब्लॉक प्रधान कांगड़ा राजीव समकरिया, कोषाध्यक्ष कांगड़ा सपना राणा टांडा मेडिकल कॉलेज से पवन धीमान, रीना राणा के साथ कई कर्मचारी उपस्थित रहे।